{"_id":"5c49fe6ebdec221a37668019","slug":"1-30-cr-given-to-build-museum-and-hospice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ धाम को सीएम की सौगात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागनाथ धाम को सीएम की सौगात
Thu, 24 Jan 2019 11:35 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागनाथ धाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव से पहले बागनाथ धाम को एक करोड़ तीस लाख 76 हजार रुपये की सौगात दी है। इस धन से बागनाथ मंदिर परिसर में संग्रहालय और धर्मशाला समेत अन्य कार्य होंगे। दीगर हो कि सीएम ने 2018 में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के मौके पर बागनाथ धाम के लिए यह घोषणा की थी।
विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास के अनुसार 2018 में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने पौराणिक बागनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। सीएम ने मंदिर के धार्मिक महत्व की जानकारी होने पर उन्होंने परिसर में संग्रहालय और धर्मशाला का निर्माण समेत सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री की घोषणा अब रंग ले आई है। उन्होंने आरईएस द्वारा प्रस्तावित कार्यों के इस्टीमेट के अनुसार एक करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के काम होने से बाहर से आने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इससे रोजगार और व्यापार को भी नए आयाम मिलेंगे। कार्यदाई संस्था को प्रस्तावित कार्यों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दास ने सीएम के सहयोग के प्रति कृतज्ञता जताई है। दीगर हो पूर्व मुख्यमंत्रियों में हरीश रावत और विजय बहुगुणा ने भी अपने कार्यकाल में भी घोषणा की थी लेकिन तब बजट मंजूर नहीं हो सका। बजट मंजूर कराने में दिए गए सहयोग के लिए भाजपा नगराध्यक्ष प्रकाश साह, ग्रामीण अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, आचार्य बसंत बल्लभ पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, रमेश साह, गोविंद साह और नंदन साह जगाती ने मुख्यमंत्री रावत और विधायक दास का आभार जताया है।
विज्ञापन