{"_id":"6373df6bb15e267b904b8e80","slug":"crawd-in-bageshwar-hospital-bageshwar-news-hld482132978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदल रहा करवट, मौसमी बीमारियों में भी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदल रहा करवट, मौसमी बीमारियों में भी इजाफा
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने आए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मौसम धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसमी बुखार के साथ-साथ सांस संबंधी परेशानियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना की ओपीडी में भी भीड़ बढ़ गई है।
पिछले दो दिनों से हल्के बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम पड़ रही ठंड का असर सेहत में दिखने लगा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, अस्थमा के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक लोगों को मौसम परिवर्तन के अनुसार जीवनशैली में भी बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को ताजा भोजन, उबला और साफ पानी पीने और नियमित व्यायाम करने को कहा जा रहा है।
पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़ रहे मरीज
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह के मुकाबले मरीजों की तादात बढ़ रही है। विगत आठ नवंबर को जिला अस्पताल में 218 लोगों ने जांच कराई थी। बुधवार को 448, बृहस्पतिवार को 355, शुक्रवार को 336 और शनिवार को 271 ओपीडी हुई। इस सप्ताह के पहले दिन 476 लोगों ने जांच कराई। मंगलवार को भी आंकड़ा 400 के करीब रहा।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ना स्वाभाविक है। मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। संयमित खानपान और जीवनशैली से ही बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। - डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।