फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid in Bageshwar

अतिरिक्त कोविड सेंटर के लिए स्थान चिह्नित करें: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Covid in Bageshwar
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उप जिलाधिकारियों को अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर (थ्री सी) बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि पिछले कुछ समय से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड केयर सेंटरों में 504 बेड उपलब्ध हैं। जिला मुख्यालय में दो सौ बेडों का थ्री सी बनाने के लिए महाविद्यालय के मैदान को प्रस्तावित किया है। कहा कि अभी और बेडों की व्यवस्था किया जाना जरूरी है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में थ्री सी चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। डीएम ने अधिकारियों से कोविड मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सही तरीके से ट्रेसिंग करने और जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे, एआरटीओ कृष्णा पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed