बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जान जोखिम में डालकर तत्परता के साथ कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा के नगर महामंत्री कैलाश चंद्र जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच नगरपालिका कर्मी और पर्यावरण मित्र संवेदनशील क्षेत्रों में रात-दिन काम कर रहे हैं। पर्यावरण मित्रों का स्टेजिंग एरिया बिलौना, कोरोना संक्रमित मिलने पर सरकारी कार्यालय, नगर की दुकानों, सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से सुरक्षा के लिए उपकरणों की कमी के बावजूद रात-दिन सैनिटाइजेशन का कार्य सराहनीय है। विधायक के साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र परिहार ने पालिका के ईओ राजदेव जायसी, कोतवाल दौलत राम वर्मा, एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसआई कृष्णा गिरी, पालिका कर्मी राजवीर, गौरव, विशाल, विनोद, नरेंद्र कुमार, ओमपाल, रेखा देवी, भावना देवी, मीरा देवी, शकुंतला देवी, सरोज देवी, रेखा देवी, कृष्णा देवी, गुंजन देवी और पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।