{"_id":"5a03426e4f1c1bd7538bc195","slug":"congress-celebrated-demonetization-as-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी की बरसी पर काला दिवस मनाया, सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी की बरसी पर काला दिवस मनाया, सरकार का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की बरसी पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि काले धन के नाम पर आठ नवंबर को नोटबंदी करके देश के गरीब, मजदूर, किसानों, छोटे उद्योगों का शोषण किया गया। नोटबंदी की पहली बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में गांधी चबूतरे पर धरना दिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश की जनता परेशान रही। बैंक की लाइनों में खड़े 150 से अधिक लोग मारे गए। नोटबंदी से कई उद्योग बंद हो गए। इससे लाखों लोगों के रोजगार छिन गए। कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद देश की जनता पर अब जीएसटी थोप दी है। इससे आम जनता के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं।
इसके बाद सभी कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, विनोद पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, लक्ष्मण राम, सुरेश खेतवाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।