{"_id":"589622e44f1c1b4a40e835ce","slug":"cloudy-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बादल छाए, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बादल छाए, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में रविवार को छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। शनिवार को मौसम में तब्दीली आई। दिन भर आसमान में बादल घिरे रहे। बादलों के घिरे रहने के कारण जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों तक धूप खिले रहने के कारण जिला मुख्यालय बागेश्वर सहित घाटी वाले क्षेत्रों में दिन के समय हल्की तपिश बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
परंतु ऊंचाई वाले बदियाकोट, खाती, बाछम आदि क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बरकरार है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल नजर आए। दोपहर तक धूप खिली रही। इसके बाद आसमान बादलों से ढक गया। देर शाम तक बादलों के छाए रहने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई।
विज्ञापन