फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities_ people face problems.

Almora News: द्वाराहाट के छह से अधिक गांवों में पेयजल योजना की मोटर फुंकने से पेयजल संकट

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पहले से ही पेयजल समस्या से जूझ रहे द्वाराहाट क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है। रामगंगा पंपिंग योजना के बरलगांव स्थित पंप हाउस की मोटर फूंकने से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे एक हजार से अधिक की आबादी को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गवाड़, कोटीला, भुमकिया, पूजाखेत, उटौड़ सहित आसपास के गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना के बरलगाव पंप हाउस की मोटर फुंक गई है। इससे इन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। यहां की एक हजार की आबादी के सामने पेयजल समस्या आ गई है। गांवों में पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही और उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मोटर की जल्द मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पूनम ने बताया कि मोटर बदलने का कार्य चल रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। टैंकर से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed