{"_id":"646a6386a7a49c0f5b04c064","slug":"civic-aminities-people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-146696-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एनएच पर बंद पड़ी हैं निकास नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एनएच पर बंद पड़ी हैं निकास नालियां
Mon, 22 May 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 22 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण के सिनार तिराहे पर इस तरह तालाब में तब्दील है सड़क। संवाद
- फोटो : भिकियासैंण के सिनार तिराहे पर इस तरह तालाब में तब्दील है सड़क। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी निकास नालियां कूड़े से पटी हुई हैं। नालियों के ऊपर लोहे की जाली लगी हुई है लेकिन नालियों की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। तहसील गेट के पास की नालियां तक जाम हैं। कई स्थानों पर लोहे की जालियां क्षतिग्रस्त हैं। नालियों में कूड़ा और गंदगी पटी होने के कारण तहसील रोड पर सड़क किनारे हर समय गंदगी रहती है। नगर में साफ-सफाई का जिम्मा नगरपालिका के पास है। नालियों की सफाई नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पालिका के प्रभारी ईओ हयात सिंह परिहार का कहना है कि नालियों की सफाई कराई जाएगी। संवाद
भिकियासैंण में सड़क पर जलभराव होने से खतरे के बीच हो रही आवाजाही
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामनगर- बद्रीनाथ सड़क पर भिकियासैंण के सिनार चौराहे के पास जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही है। ठीक तरह से निकास नहीं होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है जिससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद यहां जलभराव हो गया। यहां अब भी सड़क तालाब बनी है और वाहन खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं। इस तिराहे से मरीज भी अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में वे भी परेशान हैं। पानी का निकास नहीं होने से सड़क का पानी नीचे बने लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह ने बताया कि कई बार इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले में लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। संवाद