फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_ people face problems.

Bageshwar News: सड़क निर्माण के चलते ध्वस्त हो गई सिंचाई नहर

Tue, 04 Jul 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_ people face problems.
चौखुटिया(अल्मोड़ा) l अखेती से प्रेमपुरी के लिए बन रही सड़क निर्माण के चलते गनाई, दिगौत और बौरागांव को जाने वाली सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई है। अखेती पेयजल योजना के पाइप निकल गए हैं जबकि रास्ता भी बाधित हो गया है l नहर ध्वस्त होने से रोपाई प्रभावित हो गई है l
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा पिछले दिनों अखेती से प्रेमपुरी के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है l निर्माण कार्य के चलते मंगलवार की सुबह सिंचाई नहर का करीब बीस मीटर हिस्सा भरभरा कर पूरी तरह से नीचे आ गया l इस दौरान पानी के भारी बहाव के चलते लोगों का पैदल आवागमन भी प्रभावित हो गया l स्कूली बच्चे आवागमन नहीं कर सके l नहर के ध्वस्त होने के साथ ही अखेती पेयजल योजना के पांच इंच पाइप भी उखड़कर नीचे आ गए हैं l नहर के ध्वस्त होने से रोपाई के इंतजार में बैठे काश्तकारों के लिए मुसीबत पैदा हो गई है। अखेती में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है l
विज्ञापन


हमने 18 मई को आरईएस को लिखे पत्र में पहले ही आगाह कर दिया था कि सड़क निर्माण कार्य में असावधानी होने पर गनाई और धुधलिया नहर को खतरा हो सकता है लेकिन संबंधित विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम सामने है l अब नहर बनाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है l संबंधित अभियंता से इस बारे में बात हो गई है l
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनोज जोशी,जेई सिंचाई निर्माण उपखंड चौखुटिया


सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त नहर का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जा रहा है। पेयजल पाइप व रास्ता बनाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है l
-देवेंद्र कुमार कोठारी, एई आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed