फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

विकास कार्यों को समय पर पूरा करें विभाग: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने विभागीय अधिकारियों विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र सेक्टर और बाह्य पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में देरी होने से कार्यों की लागत बढ़ जाती है। जनता को भी देरी से लाभ मिलता है। अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें।
सभी अधिकारी कार्यों के भौतिक और वित्तीय प्रगति की सूचना के साथ फोटोग्राफ लगाकर समय से देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गहनता से कार्यों की समीक्षा हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं में प्राप्त धनराशि का समय सदुपयोग कर, कार्यों में गति लाएं।
विज्ञापन

कहा कि जिला योजना की प्रथम किस्त विभागों को अवमुक्त कर दी है। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। टास्क फोर्स के अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण कर सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी आवंटित लक्ष्यों को पूर्ण करते हुए ए श्रेणी बनाए रखें। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
मास्टर प्लान बनाकर विकसित किया जाएगा कौसानी
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने कहा है कि कौसानी को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा।
पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या को कौसानी होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठकर प्लॉन तैयार करने के निर्देश दिए।
कहा कि कौसानी में टी-टूरिज्म के साथ ही एप्पल टूरिज्म, बर्ड वॉचिंग, ट्रैक रूट विकसित किए जाएंगे। कौसानी में फूड फेस्टबल, कौसानी महोत्सव का आयोजन होगा, ताकि पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में जिले में प्रवास कर सकें।

डीएम ने जिला का विस्तृत पर्यटन प्लॉन बनाने के साथ ही मंदिरों, पर्यटन स्थलों, ट्रैक रूटों की बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रसाद योजना के तहत बागनाथ मंदिर परिसर, घाट और बाजार के सौंदर्यीकरण योजना की समीक्षा की। डीएम ने पिंडारी, कफनी, सुंदढुंगा ट्रैक रूटों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed