फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

शॉपिंग मॉल का विरोध तेज, व्यापारियों ने सीएम को भेजा पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में खुले शॉपिंग मॉल के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मुखर हो गया है। व्यापार मंडल की जिला इकाई ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बागेश्वर जैसे छोटे नगरों में मॉल खुलने पर रोक लगाने और एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में ही मॉल खोलने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर मॉल से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। सीएम को भेजे पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि बागेश्वर नगर की आबादी मात्र पच्चीस हजार है। अधिकतर दुकानदार किराए की दुकान लेकर बैंक लोन की मदद से कारोबार कर रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से अधिक आबादी वाले शहरों में ही मॉल खोले जाने या सभी छोटे व्यापारियों के लिए भी मॉल के समान कीमत में सामान उपलब्ध कराने की नीति बनाने को कहा। वहां जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, संरक्षक नवीन लाल साह, महासचिव देवेंद्र अधिकारी, अशोक सिंह दफौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीएसटी का पुतला फूंकेंगे व्यापारी
बागेश्वर। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जीएसटी दर बढ़ाने और छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी के दायरे में लाने के विरोध में बृहस्पतिवार को जीएसटी का पुतला फूंकने का एलान किया है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, संरक्षक नवीन साह, जिला महामंत्री अनिल कार्की ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने व्यापारियों को जीएसटी के बोझ के तले दबा दिया है। मंगलवार को इसके विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed