फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

बागेश्वर में बारिश के दौरान तीन मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर। बागेश्वर में बारिश के दौरान तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिले की तीन सड़कों पर शुक्रवार को भी यातायात सुचारु नहीं हो सका। सड़कें बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को सकीड़ा में मनोज कुमार पुत्र विशन लाल, सुतरगांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी विशन लाल और सुतरगांव निवासी नाथ लाल पुत्र बची लाल का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवारों को अहेतुक राशि वितरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, 12 जुलाई से बंद सौंग-खलीधार हल्का वाहन मोटर मार्ग पर शुक्रवार को भी यातायात सुचारु नहीं हुआ। यह सड़क करीब एक किमी हिस्से में दरकी है। सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर-दफौट सड़क और भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क पर भी यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। सड़कों को खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण
कपकोट। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात की। तुपेड़, चौड़ा, दोफाड़, उडियार, दुगनाकुरी के भ्रमण के दौरान विधायक ने आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। भ्रमण में जिपं सदस्य पूरन गढ़िया, कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा, बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी, तहसीलदार पूजा शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed