फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

टैक्सी स्टैंडों की समीप लग रहे जाम से मिलेगी निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर। नगर में टैक्सी स्टेंडों के पास वाहनों की भीड़ से अक्सर जाम के हालात बनते हैं। रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। स्टैंड के पास सड़क के दोनों छोर पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त हो गया है। सभी चालकों को नियत स्थान पर ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। अनावश्यक रूप से सड़कों को जाम करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के ताकुला टैक्सी स्टैंड, पिंडारी टैक्सी स्टैंड और नदीगांव टैक्सी स्टैंड के समीप अक्सर जाम के हालात बन रहे थे। परिवहन विभाग ने ताकुला टैक्सी स्टेंड में सवारी भरने के लिए सड़कों के किनारे खड़ी हो रही गाड़ियों के लिए समीप ही स्थल चयनित किया है। पूर्व में इस स्थान को लेकर कुछ विवाद था जिसका निपटारा हो गया है। अब सड़क से लगे इस स्थान से ही गाड़ियों में सवारी भरी जाएंगी। बाकी वाहन नियत पार्किंग पर ही खड़े होंगे। भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर सवारी भरने के लिए सड़क के दोनों किनारे वाहन खड़े किए जा रहे थे जिससे अक्सर जाम लग रहा था।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अब सख्ती बरती है। कोई भी चालक यात्री बैठाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी नहीं लगाएगा। वहीं नदीगांव सड़क पर खड़ी गाड़ियों से जाम लगने के कारण अक्सर स्कूल बस फंस रही थीं। इसे देखते हुए अधिकतर गाड़ियों को जजी मार्ग पर खड़ा करने को कहा गया है। जिस गाड़ी का नंबर होगा वह मुख्य सड़क के किनारे लगेगी। परिवहन विभाग आने वाले समय में टैक्सी स्टेंडों को बाजार से कुछ दूरी पर स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है ताकि समस्या का स्थायी समाधान खोजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंडों के समीप अक्सर जाम लगने की शिकायत मिल रही थी जिसे देखते हुए तीनों स्टैंडों के वाहन चालकों के साथ वार्ता कर समस्या के निदान का मार्ग खोजा जा रहा है। वाहन चालकों को बेवजह सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दी गई है। नियत स्टैंड के अलावा अन्यत्र वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी।
केसी पलड़िया, एआरटीओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed