फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chakubaji DM met BJP's false allegations

चाकूबाजी के झूठे आरोपों की जांच को डीएम से मिले भाजपाई

Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chakubaji DM met BJP's false allegations
डीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की और उनसे 13 फरवरी को कमेड़ी देवी पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई चाकूबाजी के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने डीएम को बताया कि चाकूबाजी के आरोपी ने पीड़ितों को चाकू से वार घायल कर दिया था और अब पीड़ितों को एससी एसटी एक्ट के तहत गलत तरीके से फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोपी के आरोपों को निराधार बताकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन



डीएम को दिए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान गत 13 फरवरी को कमेड़ीदेवी में विशन राम ने भूपाल सिंह धामी और नंदन सिंह धामी को किसी बात को लेकर चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसकी प्राथमिकी कमेड़ीदेवी पुुलिस चौकी में दर्ज है। आरोपी विशन राम उल्टा पीड़ित भूपाल सिंह और नंदन सिंह को जाति सूचक शब्दों के झूठे आरोप लगाकर गलत तरीके से उन्हें एससी एसटी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी दे रहा है। उसके आरोप पूूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डीएम से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, महामंत्री सुरेश कांडपाल, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, विधायक चंदन राम दास, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हीरा धपोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली और घनश्याम जोशी आदि शामिल थे। डीएम ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है इसी के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed