फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Central government is laying a network of roads in rural areas: Tamta

केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बिछा रही है जाल: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Central government is laying a network of roads in rural areas: Tamta
बागेश्वर। लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने कनौली-कैचुवा और भल्यूड़ी, रमाड़ी-कनौली मोटर मार्गो का शिलान्यास किया। सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों और किसानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का ग्रामीणों से लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग करते आ रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ, गाजे बाजे के साथ फूल माला पहना कर सांसद, विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

संचालन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख मनोहर राम, भगवती प्रसाद, पूर्व प्रधान लाल सिंह, लक्ष्मी पाठक, साधो सिंह कोश्यारी, साधो बिष्ट, खुशाल सिंह पीपलिया, नंदन सिंह दशौनी, आनंद सिंह मेहता, अवर अभियंता गोविंद सिंह, सहायक अभियंता राहुल आर्या, फकीरा दत्त पाठक आदि मौजूद थे। इससे पहले सांसद टम्टा ने शामा में भारत गैस सर्विस का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed