फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Can not get rid of the city

कूड़ा मुक्त नहीं हो पा रहा शहर

Tue, 10 Oct 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 10 Oct 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Can not get rid of the city
बागेश्वर में कचरे पर मंडराते जानवर। - फोटो : amar ujala

नगर और यहां की धार्मिक महत्व की नदियों की पवित्रता के लिए  ठोस उपाय नहीं हो पाए हैं। कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अभी भी घरों और दुकानों का कूड़ा या तो सड़कों पर या नदी, नालों में फेंका जाता है। 

विज्ञापन

बागेश्वर नगर में नगर ही नहीं आसपास के गांवों का कूड़ा भी पहुंचता है।

ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने से यह कूड़ा नदियों तक पहुंचता है। यहां की धार्मिक महत्व की नदियों को कूड़ा मुक्त करने के लिए अमर उजाला की ओर से पिछले वर्ष नवंबर माह में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके तहत हर वार्ड में लोगों से मिलकर उनसे सरयू की पवत्रता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इस अभियान का व्यापक असर हुआ। तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगरपालिका की ओर से पहली बार नदियों और घाटों को गंदा करने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए। आज सरयू में जमा गंदगी काफी हद तक कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भागीरथी गधेरे को लेकर अभियान चला। इसमें जागरूक लोगों ने कोर कमेटी गठित कर गधेरे में उतरकर सफाई की। जिला प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर गधेरे की सफाई की गई, लेकिन प्रबंधन की कमी के कारण धार्मिक नगरी और यहां की नदियों में जो सफाई व्यवस्था होनी चाहिए अभी वह हासिल नहीं हो पाई है। 


 नगर की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कूड़ा वाहन लगाए गए हैं। लोगों से कूड़ेदानों में ही कूड़ा डालने की अपील की जाती है। जिन स्थानों पर कूड़ेदान नहीं हैं या पुराने हो चुके हैं वहां पर शीघ्र ही नए कूड़ेदान खरीदकर लगाए जाएंगे। 
 गीता रावल, नगरपालिका, अध्यक्ष। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed