{"_id":"59908a8e4f1c1ba4488b480a","slug":"both-the-hotel-owner-and-the-customer-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक और ग्राहक भिड़े, दोनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक और ग्राहक भिड़े, दोनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
होटल मालिक और ग्राहक के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के पास एक भोजनालय के मालिक और ग्राहक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
श्रीनौला धारा के पास मोहन सिंह का भोजनालय है। रविवार को खाने को लेकर मोहन सिंह और ग्राहक सुंदर लाल के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई।
कुछ ही देर में बहस हाथापाई में बदल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर अस्पताल ले गई, जहां पर मेडिकल कराया गया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि ग्राहक द्वारा खाने की प्लेट फेंकने के बाद भोजनालय स्वामी और ग्राहक के बीच झगड़ा शुरू हुआ। दोनों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन