फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood Donation in Bageshwar

सुरक्षा व्यवस्था के साथ परोपकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation in Bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में रक्तदान करतीं एसआई निशा पांडेय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर की पुलिस लॉकडाउन के दौरान सख्ती से कानून व्यवस्था का अनुपालन तो करा ही रही है, लोगों की जान बचाने के लिए अपना खून देने से भी नहीं कतरा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसव पीड़िता को खून की जरूरत हुई। जानकारी मिलने पर एसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर महिला एसआई ने रक्तदान कर जच्चा और बच्चा की जान बचाने में मदद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कपकोट की प्रसव पीड़िता गीता देवी जिला अस्पताल में भर्ती थीं। उसका हीमोग्लोबिन कम था। डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की जरूरत बताई। महिला की ब्लड ग्रुप बी पाजिटिव था। जिला अस्पताल के रक्तकोष में इस ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं था। इस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी ने एसपी मीडिया ग्रुप के साथ ही अन्य ग्रुपोें में जानकारी दी। एसपी रचिता जुयाल ने एसआई निशा पांडेय को रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जगदीश उपाध्याय ने भी एसआई निशा से संपर्क साधा। पांडे ने रक्तकोष पहुंचकर रक्तदान किया। इससे प्रसव पीड़िता की डिलीवरी हो पाई। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। महिला के परिजनों ने एसआई और एसपी का आभार जताया। बुधवार को भी एसपी रचिता जुयाल की पहल पर दो पुलिस कर्मियों ने एक गंभीर मरीज को रक्त दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed