फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blood donation by five leaders.

बागेश्वर में 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Blood donation by five leaders.
स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के रक्तकोष में रक्तदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 15 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और 100 कार्यकर्ताओं की सूची ब्लड बैंक प्रभारी को सौंपी।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। मैंने भी कई बार रक्तदान किया है। रक्तदान कर किसी की जान बचाना सुकून देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और समाजसेवा के लिए सदैव कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिविर में जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मंडल अध्यक्ष रवि करायत, हरीश मेहरा, प्रशांत तिवारी, पंकज मेहता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed