फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP in Kapkot

संगठन को बूथ स्तर तक करें मजबूत:कुलदीप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP in Kapkot
बागेश्वर के कपकोट में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने को कहा। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और पिछले तीन साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन

संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातें कम काम ज्यादा की थीम पर काम करने का आह्वान किया। कोरोना महामारी के कारण घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता को देने को कहा। प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तमाम प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह हरड़िया, सुरेश गड़िया, राम सिंह कोरंगा, भगवान भंडारी, मनोहर राम, हरीश मेहरा, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, आनंद धपोला, राजन महर, ओम प्रकाश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed