फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bharat Jodo Yatra Kicks Off in Bageshwar and Ranikhet

बागेश्वर सरयू बगड़़ से निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Kicks Off in Bageshwar and Ranikhet
रानीखेत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
बागेश्वर/रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बागेश्वर और रानीखेत से शुरू होगी। बागेश्वर में यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक सरयू बगड़ से होगी।
विज्ञापन

बागेश्वर में कांग्रेस के जिला प्रभारी और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने यात्रा की तैयारी बैठक ली। लुंठी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से निकली भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो गए हैं। महंगाई का आलम यह है कि आम लोग दो वक्त की रोटी का तक जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे से कुली बेगार आंदोलन के गवाह सरयू बगड़ से यात्रा शुरू की जाएगी। स्वाधीनता सेनानियों के घरों में जाकर सेनानी परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा जिले के तीनों ब्लॉकों में निकाली जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री सुरेश गढ़िया, पीसीसी सदस्य गीता रावल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, रंजीत दास, इंदिरा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, धीरज कोरंगा, भगवत डसीला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत में आज से 19 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कैंप कार्यालय स्प्रिंग फील्ड में रविवार को रानीखेत जिले के लिए नामित जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। तय किया गया कि 14 नवंबर (पं जवाहर लाल नेहरू जयंती) से 19 नवंबर (इंदिरा गांधी जयंती) तक रानीखेत सांगठनिक जिले में पदयात्रा का आयोजन होगा।

यात्रा में द्वाराहाट, रानीखेत और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कैलाश चंद्र पंत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, त्रिभुवन शर्मा, चंदन बिष्ट, प्रेम सिंह अधिकारी आदि थे। संचालन कमलेश बोरा ने किया। संवाद

बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी। संवाद

बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed