फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhagirathi broomstick was charged with dirt

भागीरथी नाला गंदगी से लबालब हुआ

Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi broomstick was charged with dirt
भागीरथी नाला - फोटो : अमर उजाला
नगर का भागीरथी नाला गंदगी से लबालब भरा पड़ा है। कई लोगों ने तो नाले को ही कूड़ा घर बना दिया है। गंदगी से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नाले की गंदगी पवित्र मोक्ष दायिनी में बहकर आ रही है। इसी जल में स्नान कर श्रद्धालु बाबा बागनाथ जी का जलाभिषेक करते हैं। लोगों का कहना है कि नाले में गंदगी डालने पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो बीमारी फैलने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद से शीघ्र नाले की सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन



बता दें कि भागीरथी नाले में घरों और ढाबों की गंदगी बहकर जा रही है। गंदे पानी का निकास इसी नाले में है। कुछ लोग चोरी छिपे सीवर भी इसी नाले में डाल रहे हैं। नाले में कई जानलेवा कीड़े मंडरा रहे हैं। नाले के किनारे रह रहे लोगों को नाले में बढ़ती गंदगी से कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गंदगी से लबालब भरे नाले का पानी बहकर पवित्र सरयू में आ रहा है। मोक्ष दायिनी में स्नान करने के लिए दूर दूर से लोग यहां आते हैं। स्नान के बाद वह बागनाथ, काल भैरव नाथ और बाणेश्वर महादेव को जल अर्पण कर पुण्य अर्जित करते हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालु नदी के पवित्र जल को बोतलों में भरकर घरों और देवालयों में छिड़कते हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद साफ रखने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा। इधर नगर पालिका के ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि नाले में कूड़ा और गंदगी डालने की मनाही है। पकड़ में आने पर पालिका गंदगी डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed