{"_id":"01b162a9862deeee7d8e9c27f39198d8","slug":"becoming-ktpuudia-block-movement-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना ब्लाक न बनने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना ब्लाक न बनने पर आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठपुड़ियाछीना ब्लाक जन संघर्ष समिति की बैठक में अलग ब्लाक की स्थापना न होने पर नाराजगी जताई गई। इस मांग को लेकर एक अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में चेेतावनी दी गई कि यदि ब्लाक की स्थापना शीघ्र न हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कठपुड़ियाछीना में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र से बागेश्वर ब्लाक की दूरी काफी अधिक है वहां आम आदमी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे जहां लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है वहीं गांवों के विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि इस मांग को लेकर पहले प्रतिनिधियों से संपर्क किया किया जाएगा। पांच दिसंबर को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में एक शिष्टमंडल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर इस मांग को पूरी करने में सहयोग की अपील करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद 15 दिसंबर को विकास भवन में आम बैठक करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। यहां ओम प्रकाश टम्टा, देवी दत्त मिश्रा, प्रधान नवीन कुमार, कमलाकांत मिश्रा, नवल किशोर मिश्रा, राकेश नेगी, प्रेम राममोहन सिंह रावत, मोहन सिंह रौतेला, राजेंद्र प्रसाद, नाथ लाल टम्टा, पूरन सिंह असवाल, पूरन रावत, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।