{"_id":"57360def4f1c1b4969919a5e","slug":"bdo-bdo-and-engineers-employed-reprimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ, वीडीओ और अभियंताओं को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ, वीडीओ और अभियंताओं को लगाई फटकार
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर
Updated Fri, 13 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीएम की मीटिंग में लोग
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों की धीमी प्रगति पर खंड विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि मनरेगा भारत सरकार की महत्वपूर्ण रोजगार परक योजना है। इसका लाभ हर जॉब कार्ड धारक को मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जॉब कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में हुई प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए स्वजल परियोजना से सामंजस्य स्थापित करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरों को योजनाओं का सर्वे कर आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। मेरा गांव मेरी सड़क की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सर्वेक्षण करने को कहा। डीएम ने ब्लाक वार कृषि तालाब निर्माण, वर्मी कंपोस्ट, सड़क किनारे पौध रोपण, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए मई माह के आखिर तक अच्छी प्रगति के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने भी संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ को कार्यों में प्रगति लाने को कहा। बैठक में डीडीओ डॉ. महेश कुमार, संगीता आर्या, गोविंद सिंह बोरा, विपिन चंद्र पंत, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन