{"_id":"584307b54f1c1b2616de76e4","slug":"bajayuumo-blew-the-cm-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुुमो ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुुमो ने फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुनस्यारी में हिसाब दो जवाब कार्यक्रम में शामिल मोर्चा कार्यकर्ताओं को वन विकास निगम के अध्यक्ष और उनके गनर द्वारा रोककर मारपीट करने की घटना को लेकर गुस्सा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुतले को आग के हवाले किया। सभा में वक्ताओं ने मुनस्यारी की घटना को लोकतंत्र विरोधी बताया और दोषियों को तुरंत उनके पदों से बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
शनिवार सुबह भाजयुमो कार्यकर्ता नारेेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत दिवस मुनस्यारी में भाजयुुमो कार्यकर्ता हिसाब दो जवाब दो कार्यक्रम के तहत जनता के बीच जा रहे थे। उसी बीच वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी और उनके गनर ने उन्हें रोका और उनसेमारपीट शुरू कर दी। कहा कि सरकार से जुड़े लोग पूरी तरह गुंडागर्दी में उतर आए हैं। राज्य में दबंगई ने सारी हदें तोड़ दी हैं।
मोर्चा गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। गुंडागर्दी फैलाने वालों को सीएम का पूरा समर्थन है। सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में मोर्चे के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, महामंत्री राजकुमार मेहता, सोनू कुमल्टा, नवीन रावल, शेरू बिष्ट, पंकज पूना, अर्जुन परिहार, भरत टंगड़िया, रचित साह, जीवन परिहार, संजय परिहार, गिरीश चौधरी, नूतन साह और खड़क टंगड़िया आदि शामिल थे।