{"_id":"57c483b54f1c1b0b4b2cb8d0","slug":"bageshwar-player-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री रेस में महिपाल और हेमा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री रेस में महिपाल और हेमा रहे प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के खिलाड़ी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दानपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यहां क्रॉस कंट्री रेस हुई। रेस के बालक वर्ग में महिपाल सिंह और बालिका वर्ग से हेमा बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अध्यक्ष चंपा देवी ने हरी झंडी दिखाई। अव्वल प्रतिभागियों को मैडल और ट्रेक शूट भेंट किए गए।
विज्ञापन
सोमवार को रामलीला मैदान के समीप क्लब कार्यालय से 16 से 22 वर्ष आयु के विद्यालयी बच्चों की क्रॉस कंट्री रेस हुई। रेस मैदान से कपकोट, पुल बाजार से भराड़ी बाजार होते हुए सरयू पुल हिचौड़ी से दोबारा मैदान तक पहुंची।
विज्ञापन
बालक वर्ग में महिपाल सिंह, धीरज खेतवाल, राम सिंह कार्की, कवींद्र सिंह और विरेंद्र धपोला ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान बालिका वर्ग में हेमा बिष्ट, निशा आर्या, नेहा मेहता, तनुजा बिष्ट और गीतांजलि गढ़िया ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य अतिथियों को अव्वल प्रतिभागियों को मैडल और ट्रेक शूट भेंट किए। कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद्र को भाव पूर्वक याद किया गया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एमसी आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेंद्र देव ने किया।
वहां क्लब के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी, संरक्षक कै. जोगा राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश सिंह रावत, एसओ एसपी रायपा, आदर्श इंटर कालेज कपकोट के प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन उप्रैती, इंका असौं के प्रधानाचार्य आरसी टम्टा, डिग्री कालेज के प्राध्यापक डॉ. मुन्ना जोशी, शिशु मंदिर हाईस्कूल भराड़ी के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी, वरिष्ठ खिलाड़ी त्रिलोक कपकोटी, खुशहाल कपकोटी, मोहन कपकोटी, कोच सुंदर कोरंगा और गोपाल मेहरा आदि मौजूद थे।
उधर चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में हुई छात्र छात्रा वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की नीमा और बीए प्रथम वर्ष की ममता शाही, छात्र वर्ग में भूपाल सिंह बीए प्रथम वर्ष, कमलेश गढ़िया बीए प्रथम वर्ष विजयी रहे।
गोला फेंक में बीए प्रथम वर्ष के कमल गढ़िया और बीए प्रथम वर्ष के ही दिनेश गिरी विजयी रहे। प्राचार्य डॉ. केके पंत ने जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संचालन क्रीड़ा अधिकारी एमसी आर्य ने किया। डॉ. नीता साह, ममता सुयाल, डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. पीके झा, कल्पना जोशी और पूज लोहिया आदि थे।
कपकोट (बागेश्वर)। दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से स्कूल स्तरीय जूनियर और सीनियर स्तरीय बच्चों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 और 25 सितंबर को होगी। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की ओर से सचिव राजेंद्र देव ने जानकारी दी कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, रस्सा कस्सी, कबड्डी, खो खो, बाक्सिंग और ताइक्वांडो शामिल होंगे।
तीन दिवसीय ओपन दानपुर वैली वॉलीबाल चैंपियनशिप चार से पांच अक्तूबर, 15 से 25 नवंबर तक ओपन खेल कबड्डी प्रतियोगिता जबकि 10 से 15 फरवरी तक वार्षिक समारोह होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा।