फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar kernel car

बोलेरो खाई में गिरी पति-पत्नी घायल

Fri, 12 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar kernel car
बागेश्वर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। धरमघर से गरुड़ जा रही एक बोलेरो बागेश्वर बस स्टेंड के पास पार्किंग करने के दौरान गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुरली मनोहर जोशी शुक्रवार की सुबह पत्नी कविता के साथ अपनी बोलेरो कार यूके 05-टीए 1945 से अपने घर धरमघर से ससुराल गरुड़ को जा रहे थे। बागेश्वर बस स्टेंड के पास जब मुरली मनोहर वाहन को पार्क करने के बाद टायर में लगाने के लिए पत्थर लाने गया तो बोलेरो एकाएक न्यूटल हो गई।
विज्ञापन


वाहन को रोकने का प्रयास करते समय दोनों पति पत्नी वाहन समेत गहरी खाई में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही स्वयं घायलों को खाई से बाहर निकाला। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना में कविता को अधिक चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर। कपकोट के रातिरकेटी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपकोट पुलिस के अनुसार रातिरकेटी निवासी हरमल सिंह (35) पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार की सुबह घर से केटी के लिए जा रहा था।


सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। सिर में पत्थर लगने से हरमल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना कपकोट पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई उत्तम सिंह और राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक स्वयं की टैक्सी चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed