फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar First place in 20 Points Programme

Bageshwar News: 20 सूत्री कार्यक्रम में पहले स्थान पर बागेश्वर

Wed, 02 Jul 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar First place in 20 Points Programme
अप्रैल–मई 2025 की प्रगति रिपोर्ट जारी
विज्ञापन

बागेश्वर। राज्य सरकार की ओर से संचालित 20 सूत्रीय कार्यक्रम की अप्रैल–मई 2025 की प्रगति रिपोर्ट में जिले ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर ने कुल 111 में से 61 अंक अर्जित किए। जो कि 54.95 प्रतिशत है। जिले ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन में 331.25 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर राज्य में सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त एसएचजीएस को रिवॉल्विंग फंड और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड प्रदान करने और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण शौचालय निर्माण में 38 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ जिले ने ए ग्रेड प्राप्त किया। खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक परिवार, अंत्योदय अन्न योजना, और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में 100 प्रतिशत, गर्भवती और धात्री माताओं को टेक होम राशन वितरण में 122.66 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है। डीएम आशीष भटगांई ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विभागों को बधाई दी है। उन्होंने भविष्य में भी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed