फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar district of Force Reduction

बागेश्वर जिले में फोर्स की कमी

Thu, 07 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 07 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

जिले में पुलिस फोर्स की पहले से ही भारी कमी चल रही है। नगर में 14 जनवरी से कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेला शुरू होने वाला है। मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच जिले से पहले चरण में 40 पुलिसकर्मी अर्द्धकुंभ ड्यूटी के लिए हरिद्वार चले गए हैं। उत्तरायणी मेले में असामाजिक तत्व फोर्स की कमी का फायदा उठा सकते हैं। कम फोर्स को लेकर अधिकारी भी अंदर ही अंदर परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


भगवान बागनाथ की नगरी में 14 जनवरी से कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेला शुरू हो रहा है। जिले में पहले से ही फोर्स की कमी थी। इस बीच अर्द्धकुंभ ड्यूटी के लिए 40 पुलिसकर्मियों के चले जाने से यहां अब गिनी चुनी ही फोर्स रह गई है। दूसरे चरण में ही इतनी ही फोर्स जाने वाली है। कोतवाली, थानों और चौकियों में भी फोर्स की पहले से ही कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 390 कांस्टेबल की आवश्यकता है जबकि यहां 250 ही कांस्टेबल, 16 एसआई के सापेक्ष यहां 10 एसआई, तीन एसआई के सापेक्ष एक एसआई, 55 हेड कांस्टेबल के सापेक्ष 31 हेड कांस्टेबलों के अलावा एकमात्र महिला एसआई कार्यरत है। धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मेले में राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा उप्र, दिल्ली, हरियाणा से मेलार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं।

मेले में असामाजिक तत्वों के घुसने की आशंका बनी रहती है। हरिद्वार में अर्द्धकुंभ होने के कारण यहां फोर्स की कमी हो गई है। ऐसे में असामाजिक तत्व मेले में खलल डालने की फिराक में रह सकते हैं।

पुलिस कप्तान एनएस नपलच्याल ने कहा कि सीमित फोर्स के बावजूद उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर 100 पुरुष कांस्टेबल, 14 महिला कांस्टेबल, 16एसआई, पांच एएसआई, एक महिला एसआई के अलावा एक कंपनी पीएसी की मांग की गई है जबकि प्रशासन से 50 होमगार्ड, 70 पीआरडी के स्वयंसेवी जवानों के अलावा एनसीसी कैडेटों का सहयोग दिलाने की मांग की गई है। एसपी ने बताया अर्द्धकुंभ के लिए पहले चरण में 40 पुलिसकर्मी हरिद्वार चले गए हैं इतने ही कर्मी संभवतया 23-24 जनवरी को रवाना होंगे।


पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया उत्तरायणी मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियों का उनके गृह क्षेत्र के थानों से सत्यापन होगा। नगर पालिका परिषद से किसी भी व्यापारी को बगैर आईडी के दुकानें आवंटित नहीं करने, मकान और होटल मालिकों से भी बगैर आईडी के कमरा किसी भी दशा में किराए पर न देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही कतई सहन न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed