फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Kapkot

खड़लेख-नामतीचेटाबड़-फल्याटी सड़क की दशा हो गई खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Kapkot
इस तरह महरगाड़ गधेरे में समा रही खड़लेख-नामतीचेटाबगड़-फल्यांटी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महरगाड़ घाटी को जोड़ने वाली खड़लेख-नामतीचेटाबड़-फल्यांटी सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है। सड़क महरगाड़ गधेरे में समा रही है। सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवागमन हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली पर रोष जताया है। क्षेत्र के भ्रमण से लौटे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि खेती के पास सड़क काफी खराब हालत में है। एक दुकान कभी भी भूस्खलन की चपेट में आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह सड़क महरगाड़ घाटी के लोगों की जीवनरेखा है। सड़क के हालात देखकर लगता है कि डबल इंजन की सरकार के नुमाइंदे सड़कों से गुजरने समय सड़कों के हालात से वाकिफ नहीं हैं। कहा कि सड़क की सुरक्षा और सुधारीकरण की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी सड़क हादसे का कारण बन सकती है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि माजखेत, नामतीचेटाबगड़, खेती में आपदा से व्यापक नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। भ्रमण में दीवान सिंह कोश्यारी, मदन सिंह, जवाहर सिंह, लक्ष्मण राम, नंदन सिंह कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed