{"_id":"5724e7e04f1c1bc73aa91644","slug":"assistant-head-of-youth-welfare-department-instructions-to-prevent-wage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कल्याण विभाग की प्रधान सहायक का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कल्याण विभाग की प्रधान सहायक का वेतन रोकने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली प्रधान सहायक का वेतन रोकने और भ्रमण की स्थिति में मय साक्ष्य स्पष्टीकरण देने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिए।
सीडीओ हिमांशु जोशी को निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी तो उपस्थित मिले, जबकि कार्यालय की प्रधान सहायक अनुपस्थित थीं। भ्रमण पंजिका में 21 से 23 अप्रैल तक भ्रमण पर होना अंकित किया गया था।
विज्ञापन
भ्रमण तिथि के बाद भी कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को प्रधान सहायक का वेतन रोकने और भ्रमण में होने पर मय साक्ष्य के स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को महिला पीआरडी ट्रेनिंग के संबंध में तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ ने विकास भवन के प्रथम तल के नोडल अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी और द्वितीय तल के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को भवन परिसर की स्वच्छता के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और बिना स्वीकृति के अवकाश पर न जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभागों का निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।