{"_id":"58ed0e144f1c1b9f36cf69c5","slug":"asked-for-help-to-save-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों को आग से बचाने में बच्चों की भूमिका अहम : करायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों को आग से बचाने में बच्चों की भूमिका अहम : करायत
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जंगल बचाने को सहयोग मांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। वनों को आग से बचाने में स्कूल के छात्र-छात्राओं की भूमिका अहम है। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर हुई निबंध प्रतियोगिता में भावेश और चित्रा ने बाजी मारी। वन रेंजर ने प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में बैजनाथ के रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि वनों को आग से बचाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका है। रेंजर ने बच्चों को वनों में आग लगने से होने वाली क्षति के बारे में बताया।
विज्ञापन
वनों को आग लगाने वाले लोगों के नाम वन विभाग के कर्मचारियों को देने को कहा। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने से जंगली जानवरों का रुख आबादी की ओर हो जाता है। आग से जलस्रोत सूखने के साथ ही श्वांस, आंखों की बीमारी पैैदा हो जाती है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने को कहा। निबंध प्रतियोगिता में भावेश, चित्रा अव्वल रहे। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। वहां उमेश जोशी, दीप तिवारी, भावना रावत, चंदन सिंह नारायण, प्रताप, भुवन आदि थे।