{"_id":"59ff423c4f1c1b8d698b98c4","slug":"asha-workers-demand-to-declare-state-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने की राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने की राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बैठक करती आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर में बैठक कर उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
रविवार को हुई बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, 2016 से अब तक का मानदेय शीघ्र देने, राज्य कर्मचारी घोषित होने तक मानदेय 18 हजार रुपये करने, कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं देने की मांग की। आशाओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर 16 नवंबर को सभी कार्यकर्ता संसद घेराव के लिए दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रभारी गणेश सिंह बोरा और मीडिया प्रभारी दरवान सिंह बिष्ट ने आशाओं को समर्थन का एलान किया। जिला अध्यक्ष दीपा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजू देवी, हेमा देवी, हेमलता, रमा देवी, रेवती मेहता, पुष्पा देवी, दीपा रौतेला, रश्मि धपोला, कविता धपोला, लीला मेहता आदि आशा कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन