फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Artificial limbs distributed to 45 Divas in Kanda

कांडा में 45 दिव्यांग और बुजुर्गों को बांटे गए कृत्रिम अंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Artificial limbs distributed to 45 Divas in Kanda
कांडा में बुजुर्ग ह्वीलचेयर प्रदान करते अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। राष्ट्रीय बयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ऐल्मिको) कानपुर के सहयोग से कांडा जीआईसी में लगाए गए शिविर में 45 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन

विधायक बलंत सिंह भौर्याल, एसडीएम राकेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी, 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य हीरा सिंह कर्म्याल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावित्री नगरकोटी, ऐल्मिको के उप प्रबंधक हरीश कुमार आदि ने दिव्यांग और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग प्रदान किए।
विज्ञापन

आज से इन स्थानों में लगेंगे शिविर
बागेश्वर। 15 दिसंबर को पंचायत घर मुनार में लगने वाले शि विर में 98, 16 दिसंबर को जखेड़ा इंटर कॉलेज में लगने वाले शिविर में 72, 17 दिसंबर को विकासखंड कार्यालय परिसर कपकोट में लगने वाले शिविर में 190, 18 दिसंबर को विकासखंड परिसर गरुड़ में लगने वाले शिविर में 211, 19 दिसंबर को विकासखंड कार्यालय परिसर बागेश्वर में लगने वाले शिविर में 120 लोगों को और 20 दिसंबर को बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में लगने वाले शिविर में 250 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। उसी दिन बागेश्वर के नुमाइशखेत में एडिप योजना के तहत लगने वाले दिव्यांग शिविर में 79 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। सीडीओ ने शिविरों की सारी तैयारी पूरी करने के निर्देश तीनों विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed