फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Another question raised on credibility of credit society

एक और क्रेडिट सोसायटी की साख पर सवाल

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर की एक और क्रेडिट सोसायटी की साख पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस सोसायटी में करीब 50 लाख का निवेश है और निवेशकों को आशंका है कि यह सोसायटी भागने की फिराक में है। निवेशकों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जिले में एक क्रेडिट सोसायटी निवेशकों का लाखों रुपया लेकर गायब हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने एक सोसायटी संचालक को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि कपकोट रोड स्थित एक और क्रेडिट सोसाइटी की साख पर सवाल उठा है। निवेशकों का कहना है कि सावधि रकम का समय पूरा होने के बाद भी राशि नहीं मिली है। संचालक लखनऊ से रुपया आने की बात कर निवेशकों को टहला रहा है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई सुरभि राणा को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन



एसपी बागेश्वर लोकेश्वर सिंह क्रेडिट सोसायटी के खिलाफ निवेशकों की ओर से तहरीर लिने की पुष्टि की है। उन्होेंने कहा कि जल्द ही इस मामले का भी पर्दाफाश किया जाएगा। निवेशकों को भी सलाह दी जाती है कि वह फर्जी कंपनियों में निवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय बेरोजगारों के जरिए कराते हैं निवेश
जिले में काम कर रहीं क्रेडिट सोसायटी क्षेत्रीय बेरोजगार युवक-युवतियों को मोटे कमीशन का लालच देकर फंसाती है। फिर ये युवक-युवती परिचितों, रिश्तेदारों का लाखों रुपया निवेश कराते हैं। बाद में सोसायटी संचालक शातिर तरीके से इस रकम को हड़प लेता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed