फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Animals are getting effeted.

Bageshwar News: लंपी के लक्षण मिलने से 31 मवेशियों की मौत, 536 उपचाराधीन

Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Animals are getting effeted.
बागेश्वर। जिले में लंपी के मामले थम नहीं रहे हैं। मवेशियों के संक्रमित होने के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। बीमारी से अब तक 31 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि 536 का इलाज चल रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर संक्रमित पशुओं का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 2206 मवेशियों में लंपी के लक्षण मिले हैं। 1639 पशु इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पशुपालन विभाग ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए शुरूआत में ही पशु चिकित्साधिकारियों के मोबाइल नंबर का गांव-गांव में प्रचार किया था। लोगों को अन्य माध्यमों से भी जागरूक किया जा रहा है। शुरुआत में लोगों ने बीमारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई थी। अब धीरे-धीरे लोग जागरूक होकर पशुओं का इलाज कराने लगे हैं।
विज्ञापन

इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि विभाग संक्रमित पशुओं की जांच और इलाज करने के साथ-साथ टीकाकरण भी करा रहा है। रोजाना एक हजार से अधिक पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में 24,590 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने पशुपालकों से वायरस की चपेट में आने वाले मवेशी को अन्य पशुओं से अलग रखने और जल्द पशु चिकित्सक या विभाग को सूचित करने की अपील की है। ताकि समय पर संक्रमित पशु का उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed