फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anil Joshi Elected As Chairman

अनिल जोशी जिलाध्यक्ष और भुवन जोशी बने जिला सचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anil Joshi Elected As Chairman
बागेश्वर में मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। अधिवेशन में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनिल जोशी को संगठन का जिलाध्यक्ष और भुवन चंद्र जोशी को जिला सचिव चुना गया। अनिल दूसरी बार संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी विभाग की विभाग में अहम भूमिका होती है। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को कहा। अधिवेशन के दौरान मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। कर्मचारियों ने वर्षों से रिक्त पदों को मृत घोषित किए जाने पर नाराजगी जताई। पुरानी पेंशन बहाल करने, वेतन विसंगति दूर करने सहित तमाम अन्य समस्याओं का निदान करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवेशन के दूसरे चरण में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में आनंद सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह बोरा और जगदंबा साह को उपाध्यक्ष, मंजुल पांडेय को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र मनराल और खीमपाल चम्याल को संगठन मंत्री, कुलदीप परिहार को प्रवक्ता और संतोष खेतवाल को संप्रेक्षक चुना गया। इस मौके पर डीडीओ संगीता आर्या, कैलाश अंडोला, दामोदर जोशी, केसी मिश्रा, दिनेश खेतवाल, संतोष जोशी, इंद्रेश कोरंगा, रेणुका भैसोड़ा, मुन्नी जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed