{"_id":"617af6eda1361226d0349375","slug":"anganwadi-workers-will-end-the-movement-only-if-the-honorarium-increases-bageshwar-news-hld4429495141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ने पर ही आंदोलन खत्म करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ने पर ही आंदोलन खत्म करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना देकर सरकार से जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की। कहा कि जब तक सरकार मानदेय बढ़ाने की मांग को पूरा नहीं करेगी, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से अल्प मानदेय में काम कर रही हैं। कोरोना काल में भी जान जोखिम में डालकर अग्रणी रहकर अपनी भूमिकाओं का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। इसके बावजूद सरकार मानदेय बढ़ाने की मांग को अनदेखा कर रही है। लंबे समय से कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने को लेकर संघर्ष कर रही है। कई बार ज्ञापन दिए, धरना-प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर से आंदोलन चल रहे आंदोलन को एक महीने का समय बीत गया है, लेकिन मांग जस की तस है। जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लीला आर्या, राहिला तबस्सुम, नीमा गोस्वामी, मुन्नी आर्या, किरन साह, कमला देवी, बसंती देवी, खष्टी देवी, जया जोशी आदि मौजूद रहे। (संवाद)