फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anant From Delhi Will Go Around India Via Foot

Bageshwar News: पदयात्रा कर देश की कला, संस्कृति और रहन-सहन को संग्रहित कर रहे दिल्ली के अनंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anant From Delhi Will Go Around India Via Foot
दिल्ली से बागेश्वर पहुंचे पदयात्री अनंत कुमार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारत विविधताओं से भरा है, जहां कदम-कदम पर रहन-सहन, खानपान, कला और संस्कृति में भिन्नता पाई जाती है। इन्हीं विविधताओं को समझने और उन्हें संग्रहीत करने के लिए दिल्ली के अनंत कुमार पूरे देश की पदयात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा की विशेष बात यह है कि उन्होंने अब तक एक भी रुपया यात्रा के दौरान खर्च नहीं किया है। पूरे देश की यात्रा करने में उन्हें 12 साल से अधिक का समय लगेगा।
विज्ञापन

नृत्य को कॅरिअर बनाने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने वाले अनंत ने विगत 13 मई को दिल्ली से पदयात्रा शुरू की थी। शुरुआत में उनका लक्ष्य प्रत्येक गांव और शहर की नृत्य विधाओं की जानकारी लेना था। अब सफर के दौरान लोगों से मिलने के बाद वह रहन-सहन, खानपान, नृत्य, कला, संस्कृति और वहां के इतिहास की जानकारी भी जुटाने लगे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ होते हुए वह हरिद्वार पहुंचे। पिछले पांच महीने के दौरान वह हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, नीति, माणा, जोशीमठ, कल्पेश्वर, कर्णप्रयाग, ग्वालदम, कोट भ्रामरी गरुड़, बैजनाथ होते हुए बागेश्वर पहुंचे और बागनाथ मंदिर में एक दिन बिताया। 26 जनवरी को वह मुनस्यारी के लिए रवाना हो गए। अनंत ने बताया कि एक महीने का समय उन्हें कुमाऊं क्षेत्र के भ्रमण में लगेगा। फिर दूसरे राज्य को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार निवासी अनंत जब चार साल के थे, तब उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने नृत्य का प्रशिक्षण हासिल किया। टीवी में आने वाले कुछ डांस रियलिटी शो में प्रतिभागियों को डांस सिखाने का काम भी किया। इसी दौरान उनके मन में पूरे देश की डांस विधाओं को जानने का ख्याल आया और वह यात्रा पर निकल पड़े।

अनंत ने बताया कि यात्रा के दौरान वह जिस भी गांव या शहर में गए हैं, लोगों से उन्हें खूब सहयोग मिला है। उनके रहने-खाने का पूरा खर्च लोगों की मदद से चल रहा है। अनंत आजीवन कुंवारा रहकर देश की विविधताओं के संग्रहण और नृत्य विधा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने के लिए कार्य करना चाहते हैं। यात्रा से संबंधित सारी जानकारी वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक भी पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed