{"_id":"5720fb624f1c1b4c0fa91959","slug":"alto-in-drench-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनाई में ऑल्टो खाई गिरी, फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवनाई में ऑल्टो खाई गिरी, फौजी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ से देवनाई मोटर मार्ग में एक ऑल्टो (टैक्सी) अनियंत्रित होने से खाई में गिर गई। कार में सवार एक ने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एसडीएम और तहसीलदार ने घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
ऑल्टो टैक्सी (यूके 02-0923) में चार लोग बुधवार को गरुड़ से देनवाई नौगांव की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे नौगांव में कार एकाएक अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में सवार विनोद सिंह (35) पुत्र पान सिंह निवासी देवनाई ने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। विनोद भटिंडा (पंजाब) में आर्मी में एमईएस डिपार्टमेंट में तैनात था। और इन दिनों छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
चंदन सिंह, प्रताप सिंह और लक्ष्मी दत्त पांडे निवासी देवनाई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम वीरेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, त्रिलोक बुटोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 मदद से सीएचसी बैजनाथ लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया गया है।
विज्ञापन