फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   agriculture can stop the migration

खेती से रोका जा सकता है पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
agriculture can stop the migration
गरुड़ में महोत्सव में सांस्क्रतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। किर्साण महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी की धरती सोना उगल सकती है। उन्होंने कहा कि खेती से ही पहाड़ से पलायन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

हितैषी संस्था की ओर से बाजे गाजों और ध्वजाओं के साथ देवनाई से गरुड़ बाजार तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला। रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि और भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट और पर्यावरणविद् राधा बहन ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व हितैषी विद्या निकेतन, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चों और लखनी गांव की लोकगायिका कमला देवी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने झोड़ा गायन कर महोत्सव पर चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि बिष्ट ने कहा कि हितैषी संस्था कृषि कार्य को बढ़ावा देने और पलायन पर विराम लगाने के लिए कई वर्षों से काम कर रही है। किसानों को कृषि कार्य के लिए समय-समय पर प्रेरित कर रही है। खेती को बढ़ावा देने से ही पलायन पर विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने सरकार से बंदरों से निजात दिलाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरणविद् राधा बहन ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए हम सभी को कृषि को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ की धरती में सोना पैदा किया जा सकता है। यहां की माटी बहुत उपजाऊं है।
-
इन्होंने भी रखे विचार
महोत्सव के दौरान पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीडी लखचौरा, हाइकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव नाथ टम्टा, हरी दत्त जोशी, हरीश रावत, चंद्रशेखर पांडे, काश्तकार केशर सिंह भरड़ा, मंगल राणा,लाल सिंह, सुंदर थायत हितैषी संस्था के डा. किसन राणा,जीत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट,रंजीत थायत, लच्छम राम, कैलाश जोशी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।

पुरुड़ा की प्रेमा देवी रही प्रथम
गरुड़ (बागेश्वर)। हितैषी संस्था की ओर आयोजित चतुर्थ किर्साण महोत्सव में पहले तीन स्थानों पर रही महिलाओं को क्रमश: 12, 10, और 8 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। संस्था के सचिव डा. किसन राणा ने बताया कि किर्साण महोत्सव में पुरुड़ा की प्रेमा देवी प्रथम, पाये की इंद्रा बिष्ट द्वितीय और सरोली की प्रेमा देवी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार के के रूप में ग्यारह सौ का नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed