{"_id":"643d7ecdcefee864350a2e3b","slug":"ae-surrounded-on-drinking-water-shortage-bageshwar-news-c-8-1-114983-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पेयजल किल्लत पर एई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पेयजल किल्लत पर एई को घेरा
Mon, 17 Apr 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जल संस्थान कार्यालय में सहायक अभियंता का घेराव करते सैम मंदिर वार्ड के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका के सैम मंदिर वार्ड में पेयजल संकट गहराने लगा है। आधी आबादी कई दिनों से परेेशानी का सामना कर रही है। उपभोक्ताओं ने जल संस्थान से जल्द पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है।
सोमवार को वार्ड के उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर बताया कि लंबे समय से सड़क के नीचे वाले क्षेत्र में जल संकट बना हुआ है। नल में नाम मात्र का पानी आता है। लोगों को पीने का जुटाने के लिए हैैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत का सहारा लेना पड़ रहा है। वार्ड की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है, बावजूद इसके पेयजल की समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द जल संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर दयाल चंद्र पांडेय, केवलानंद पांडेय, निर्मला देवी, पार्वती देवी, गीता रावल आदि मौजूद रहीं।
उपभोक्ताओं को मिल रहा नाममात्र पानी, रोष
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के मजियाखेत, तहसील रोड समेत तमाम इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों को नाममात्र पानी मिल रहा है। इससे लोगों में रोष है। जिला मुख्यालय के मजियाखेत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पानी की कमी से लोग परेशान हैं। डेढ़ किमी दूर माघ के धारे से पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। लोगों को सुबह से शाम तक पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, मजियाखेत निवासी भुवन जोशी, शोभा देवी ने पेयजल संकट पर रोष प्रकट किया है। कहा है कि मजियाखेत क्षेत्र के लोगों को वर्षभर पानी का संकट झेलना पड़ता है। एक सप्ताह से लोगों को बेहद कम पानी दिया जा रहा है। बमुश्किल सौ, दो सौ लीटर पानी लोगों को मिल रहा है, जिससे जल संस्थान के उपभोक्ताओं के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने जलापूर्ति सुचारु न होने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील रोड के कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी देेने से उपभोक्ता लंबे समय से परेशान हैं। उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोस्टर के हिसाब से पानी दिया जा रहा है। व्यवस्था ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।