{"_id":"5df138a28ebc3e87943c09a7","slug":"accused-of-fraud-arrested-bageshwar-news-hld365195499","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सोसाइटी खोलकर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सोसाइटी खोलकर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर में गिरफ्तार देवरिया यूपी निवासी धोखाधड़ी का आरोपी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। फर्जी सोसाइटी खोलकर करीब 20.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
माल रोड पर अर्थलैंड डेवलपर्स लिमिटेड (अर्थक्रेडिट सोसाइटी) खुली थी। इस सोसायटी में खाताधारकों के करीब 20.51 लाख रुपये रुपये जमा करवाए गए थे लेकिन जमाकर्ताओं को यह राशि नहीं लौटाई गई। खाताधारकों ने रुपये लौटाने को कहा तो सोसायटी संचालक दफ्तर बंद कर फरार हो गए।
ग्राम बिलौना निवासी स्व. ख्याली दत्त पांडे की पुत्री तुलसी पांडे भी इन खातेधारकों में शामिल थी। तुलसी ने इसी साल 19 फरवरी को थाना कोतवाली में तहरीर दी। इस आधार पर अर्थलैंड डेवलपर्स लिमिटेड (अर्थक्रेडिट सोसाइटी) के मालिक और शाखा प्रबंधक दीपक लोहिया के खिलाफ धारा 420/406/409/120बी के तहत धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया मामले की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पडलिया ने बताया कि राजस्थान में भी इस प्रकार का अपराध कर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गयी है। इसी आधार पर पुलिस ने बुधवार को जिला देवरिया यूपी के ग्राम कटियारी सतराव थाना बरहज निवासी दीनदयाल तिवारी को गिरफ्तार किया। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में भुवन सिंह, हेम चंद्र मठपाल, चंदन कोहली, गिरीश बजेली आदि थे।