फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ABVP expressed fury

एबीवीपी ने किया सीएमएस का घेराव

Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 10 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। अस्पताल में जांच के लिए गए एक युवक के पर्चे में सभी दवाइयां बाहर से लिखने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएस का घेराव कर दिया। सीएमएस के समझाने के बाद कार्यकर्ता मरीज को लेकर अस्पताल से गए। 

विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने पर मनीष शर्मा जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने युवक की जांच के बाद पर्चे में सभी दवाइयां बाजार से लिख दी। मनीष ने इसकी जानकारी एबीवीपी के नगर अध्यक्ष को दी। इसके बाद एबीवीपी नगर अध्यक्ष धीरेंद्र परिहार, जिला संयोजक विशाल नेगी के नेतृत्व में सूरज मेहरा, चंदन दानू, साहिल बोरा आदि ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएस का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि अस्पताल में दवाइयां होने के बावजूद बाजार से दवाइयां लिखी जा रही हैं। इससे गरीब मरीजों, छात्रों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गरीबों के पास बाजार से महंगी दवाएं खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बाहर से दवाएं लिखी गई तो एबीवीपी पुरजोर विरोध करेगा। सीएमएस बीएस सामंत के समझाने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता मरीज को लेकर अस्पताल से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed