फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A park will be built in the Neeleshwar temple complex

Bageshwar News: नीलेश्वर मंदिर परिसर में बनेगा पार्क

Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A park will be built in the Neeleshwar temple complex
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में एकांत में टहलने और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए पालिका नीलेश्वर मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण करेगी। एक करोड़ रुपये से बनने वाले पार्क को आधुनिक तरीके से सजाया और संवारा जाएगा।
विज्ञापन

नगर में लोगों के समय बिताने और बच्चों को टहलाने के लिए कोई पार्क नहीं है। इससे नगर में आने वाले पर्यटक जिले में कम समय व्यतीत करते हैं। इसे देखते हुए पालिका ने नीलेश्वर मंदिर परिसर में पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने पार्क में नौले, धारे के प्रतीक के साथ ही कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण संबंधित कई कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बैंच आदि लगाने के कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बच्चों को आकर्षित करने के लिए पार्क में जानवरों की आकृतियां रखी जाएंगी। युवाओं के कसरत करने के लिए ओपन जिम की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed