फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A crowd of pilgrims on the first navaratri

प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 21 Sep 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 21 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
A crowd of pilgrims on the first navaratri
बागेश्वर में ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकालते दुर्गा पूजा समिति के लोग। - फोटो : amar ujala
पहले नवरात्र पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। दुर्गा पूजा समिति की ओर से नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन


प्रथम नवरात्र पर नगर पूजा कमेटी की ओर से देवी पूजा महोत्सव शुरू किया गया। पंडित पीतांबर जोशी और रमेश कांडपाल ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मुख्य यजमान पंकज मेहता व रेनू मेहता थे। बताया गया कि मंदिर में रोजाना भजन-कीर्तन होंगे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मनोज जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, रमेश कांडपाल, कमल नेगी, जगदीश कार्की, सूरज जोशी, हेम कांडपाल, कौशल जोशी, बीडी साह, पुष्कर साह आदि थे। 
विज्ञापन


इधर, दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद नुमाइशखेत में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित घनानंद शास्त्री व ललित कांडपाल ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। मुख्य यजमान सुंदर चौधरी व बसंती देवी ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अध्यक्ष बृजकिशोर, नवीन लाल साह, हरीश सोनी, नवीन लोहनी, बीसी बेलवाल, कमला भैसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, गीता उपाध्याय, गोविंद साह जगाती, सुनील वर्मा, करन रस्तोगी, विशाल चौधरी, भूपेश साह, उमेश साह आदि थे। बताया गया कि अगले नौ दिनों तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ऐपण, मेहंदी सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उधर, कांडा के महाकाली मंदिर, उल्का मंदिर, चंडिका मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 

उधर, कपकोट के हरज्यू मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ी रही। सरयू में स्नान के बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें भयूं पाली, डुंगरा, ऐठाण, बमसेरा, भराड़ी, खाईबगड़, भानी के लोग शामिल हुए। मंदिर में सैम देवता की पूजा की जाएगी।

इस दौरान पूरन जोशी, डॉ. हरीश ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, महेश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, चंपा देवी, गीता ऐठानी, दीपा ऐठानी आदि थे। इधर, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड दो में स्थित कालसैंण मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहां कमेटी अध्यक्ष किशन राम, प्रेम राम तिरुवा, मोहन राम,  हरीश चंद्र, गणेश तिरुवा, बहादुर राम आदि थे। 


इधर, गरुड़ में कोट भ्रामरी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हुई। कोट भ्रामरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सिलसिला सुबह पांच बजे से शुरू हो गया था। कोट भ्रामरी मंदिर के अलावा बैजनाथ, प्रकटेश्वर, चक्रवृतेश्वर, पिंगलेश्वर, राधा कृष्ण मंदिर कौसानी, गोलू मंदिर गरुड़ में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed