{"_id":"114-93983","slug":"Bageshwar-93983-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाफ मैराथन में दूसरे नंबर पर रहे नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाफ मैराथन में दूसरे नंबर पर रहे नितिन
Bageshwar
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर जिले के धावक नितिन रावत ने रविवार को दिल्ली में हुई हाफ मैराथन में 64.54 सेकेंड में दूसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराख्ंाड का मान बढ़ाया है। नितिन की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव और जिले में खुशी है। नितिन पूना में ओलंपिक की तैयारी कर रहा है।
मूल रूप से विकासखंड गरुड़ के अणां गांव निवासी नितिन ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से बीएससी की और उसके के बाद वह 6 कुमाऊं में भर्ती हो गए। बचपन से अच्छा एथलीट होने की वजह से उन्हें सेना में जाने के बाद भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वर्तमान में वह आर्मी में हवलदार हैं। एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन पर भारतीय थल सेना की ओर से उसे तैयारी के लिए दो साल पूर्व आर्मी स्पोर्ट्स कालेज पूना भेजा।
दिल्ली में रविवार को संपन्न हाफ मैराथन में उनके दूसरे स्थान पर रहने से पिता हरीश रावत मा रमा रावत बेहद खुश हैं। धावक नितिन ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि वह ओलंपिक और अगले साल मुंबई में होने वाली मैराथन रेस की तैयारी कर रहे हैं। अणां गांव के पूर्व क्षेपं सदस्य आनंद बिष्ट ने बताया कि नितिन का गांव लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।