फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विवेक मडुवा थ्रेशर करेगा काम, किसान करेंगे आराम

विवेक मडुवा थ्रेशर करेगा काम, किसान करेंगे आराम

Wed, 26 Nov 2014 05:31 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Wed, 26 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित विवेक मडुवा थ्रेशर काश्तकारों के लिए उपयोगी है। थ्रेशर से एक घंटे में 60 से 80 किलो मडुवा की मड़ाई की जा सकती है। हाथ से इतना काम करने में ग्रामीणों का एक दिन तक लग जाता है। करीब 45 किलो वजन की इस मशीन को काश्तकार खरीदने के बाद आसानी से दूर गांव तक ले जा सकते हैं। इसकी कीमत 12 हजार 800 रुपए और उत्तराखंड में कृषि विभाग इस मशीन को खरीदने में 50 प्रतिशत अनुदान दे रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 1.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मुडवा की खेती होती है। कदन्न फसलों में शामिल मडुवा की खेती सरल और टिकाऊ है। इनके दाने छिलकों में बहुत दबे होने के कारण मड़ाई करने में श्रम और समय दोनों अधिक लगता है। सामान्यत: पर्वतीय क्षेत्र में मडुवा की बालियों को डंडे से पीटकर अथवा बालियों के ऊपर बैलों को गोलाकार में चलाकर (दै) मड़ाई की जाती है। कुछ स्थानों पर काश्तकार पैरों से भी मड़ाई करते हैं। जिसमें काफी श्रम लगता है।
विज्ञापन

काश्तकारों के श्रम को कम करने के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने विवेक मडुवा थ्रेशर को 2005 में तैयार किया। यह बिजली और इंजन दोनों से चलता है। थ्रेशर की लंबाई एक मीटर, चौड़ाई 59 सेमी, ऊंचाई 1.33 मीटर है। मशीन से मडुवा की मड़ाई की क्षमता 60 से 80 किलो प्रति घंटा तक है। पंजाब एग्रीकल्चर इक्यूपमेंट रेलवे रोड सहारनपुर इस मशीन का व्यवसायिक उत्पादन कर रहा है। अब तक देश में करीब 800 मशीनों बेचा गया है। इसमें से चार सौ मशीनें उत्तराखंड के काश्तकारों ने खरीदी हैं। थ्रेशर का बाजार मूल्य 12,800 रुपए के करीब है। यदि काश्तकार इसे कृषि विभाग के माध्यम से खरीदते हैं तो उन्हें यह मात्र 6,400 रुपये में उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed