{"_id":"114-70769","slug":"Bageshwar-70769-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"धपना की टीम ने 10 विकेट से जीता फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धपना की टीम ने 10 विकेट से जीता फाइनल
Bageshwar
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला खेल मैदान में नवयुवक दल भंडारी गांव की ओर से आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच खाती गांव की टीम और धपना की टीम के मध्य खेला गया।
सोमवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए खाती गांव की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन का लक्ष्य रखा। धपना गांव की टीम ने 12वें ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मैच जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी ने नवयुवक मंगलदल भंडारी गांव को साज-सज्जा के लिए विधायक निधि से 1 लाख और मनरेगा में खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जीआईसी देवतोली के प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह रावत ने खेल की सराहना की। अध्यक्षता सूबेदार बहादुर सिंह डसीला ने की। विजेता टीम को आयोजक की तरफ से आकर्षक ट्राफी, 6 हजार रुपए नकद और 5 सौ रुपए विधायक प्रतिनिधि ने दिए। उपविजेता टीम को आयोजक की तरफ से ट्राफी, 3 हजार रुपए नकद और विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी ने 5 सौ रुपए दिए। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार प्रिंस को, मैन आफ द मैच का पुरस्कार सूरज मेहता, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन सुरेश बनाई, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गोकुल नगरकोटी, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर गणेश रावत, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जगदीश रावत, उभरता हुआ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहित बनाई को दिया गया। सीरीज के दौरान सर्वाधिक छक्के संजय राठौर ने लगाए। अंपायर की भूमिका राजेश रौतेला और देवेंद्र डसीला ने, स्कोरर प्रदीप कार्की, दीपक डसीला ने, उद्घोषक की भूमिका दीपक रौतेला, अजय और आशीष डसीला ने निभाई। उच्च अनुशासन की पारी खेलने वाली टीम रावतसेरा बी को पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने एक हजार रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पीटीआई नंदन सिंह रौतेला, नंदन सिंह रावत कैप्टन हरीश सिंह डसीला, राजेंद्र खाती, जीवन सिंह डसीला, पंकज माजिला, राजेश रौतेला, योगेश रावत, जैक्स, छोटू राठौर, हिमांशु रावत सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने सभी का आभार जताया।