फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हिर वे समदिणी हिरा नाच वे

हिर वे समदिणी हिरा नाच वे

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार की रात गोविंद दिगारी, हेमा ध्यानी, प्रकाश रावत और कई अन्य गायकों ने कुमाऊनी, गढ़वाली लोक गीत पेश किए। देर रात तक हाय काकड़ी झीले मा, लूण पिसो सिले मा, मोहना तू बसी रैछै, म्यरा दिल मा और हिर वे समदिणी हिरा नाच वे जैसे कई रोचक गीतों पर दर्शक थिरक उठे।
विज्ञापन

बुधवार की सांस्कृतिक संध्या काफी रोचक रही। कार्यक्रम में कई कलाकारों की भागीदारी होने के कारण लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। नामी गायकों ने पहाड़ की बहुआयामी संस्कृति को स्वर दिए। मशहूर लोक गायिका हेमा ध्यानी ने हाय काकड़ी झीले मा,लूण पिसो सिले मा, मोहना तू बसी रैछै, म्यरा दिल मा गीत पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। हेमा ध्यानी ने कई अन्य कायक्रम भी पेश किए। वहीं गोविंद दिगारी ने गोरखियै चेली भागुली, और कई अन्य चर्चित गीत गाए। इस गीत के साथ कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश किया। पिथौरागढ़ के मशहूर लोक गायक प्रकाश रावत ने हिर वै समदिणी हिरा नाच वे, गीत से लोगों को खूब गुदगुदाया। चंद्र प्रकाश ने छटकै दे धें काली घागरी, इसके अलावा मंच पर अन्य कलाकारों ने घास काटुलो ईजू ऊंचा डाना में,म्यर द्योरा मोहना तेरि केमुवें गाड़ि , बेड़ू पाको बार मासा आदि गीत भी पेश किए। बुधवार की रात कार्यक्रम पेश करने वालों में खुशी जोशी, पवनदीप राजन आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed